Navgrah Dosh Upay: कुंडली से नवग्रह दोषों को दूर करने के लिए दें ध्यान, इन उपायों को करने से मिलती है मुक्ति

Navgrah Dosh Upay

Navgraha Dosh: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी ग्रह की चाल बदलने से व्यक्ति के जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ते हैं. ज्योतिष में कई नवग्रह दोषों के उपाय के बारे में बताया गया हैं, आइए जानें उपाय.

Navgrah Remedies: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी ग्रह की चाल बदलने से व्यक्ति के जीवन पर शुभ और अशुभ  प्रभाव पड़ते हैं. ज्योतिष में कई नवग्रह दोषों के उपाय के बारे में बताया गया हैं, जिन्हें करने से ग्रहों के अशुभ प्रभावों से राहत मिलती है. 

चंद्रमा दोष के उपाय- ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है. इसलिए व्यक्ति को कुंडली में चंद्र दोष होने पर सर्दी-जुकाम या फिर पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसके लिए पूर्णिमा के दिन चंद्र देव को अर्घ्य दें और साथ ही पूजा करें. इस दिन सफेद चीजों का दान करे. सोमवार को चार रती का मोती चांदी की अंगूठी में बनवा कर अनामिका अंगूली में धारण करें. 

सूर्य दोष के उपाय– कमजोर सूर्य नौकरी में बाधा पैदा करता है. व्यक्ति को रोगों का सामना करना पड़ता है. इसके लिए भगवान विष्णु की पूजा के साथ सूर्य देव की भी पूजा करें. बहते जल में गुड़ प्रवाहित करें. रविवार को दाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में माणिक्य रत्न तांबे की अंगूठी में धारण करें. 

मंगल दोष के उपाय- मंगल दोष व्यक्ति के वैवाहित जीवन में परेशानियां, भाई-बहन में अनबन, शादी में देर आदि का कारण बनता है. इसके लिए हनुमान जी की पूजा क रें. साथ ही हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें. मसूर, गुड़, शक्कर आदि का दान करें

बुध दोष के उपाय- बुध की स्थिति खराब होने पर व्यक्ति तनाव में रहता है. दांत से जुड़े रोगों की आशंका रहती है. धन हानि की संभावना रहती है. ऐसे में मां दुर्गा की पूजा करें. ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे मंत्र का 5 माला जाप करें. वहीं, पूर्व दिशा की ओर लाल रंग का झंडा लगाएं. चने की दाल और 100 ग्राम चावल बहते पानी में प्रवाहित करें. 

गुरु दोष के उपाय- कुंडली में कमजोर गुरू करियर में बाधाएं उत्पन्न करता है. पिता को किसी भी तरह की हानि का सामना करना पड़ता है. ऐसे में गुरू दोष से छुटकारा पाने के लिए बहती नदीं में बादाम, तेल, नारियल प्रवाहित कर दें. माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक लगाएं. पुखराज या फिर सुनहला उपरत्न गुरुवार के दिन तर्जनी अंगुली में धारण करें. 

शुक्र दोष के उपाय- शुक्र दोष के कमजोर होने पर व्यक्ति को त्वचा संबंधी रोग होते हैं. वैवाहिक जीवन में तनाव बना रहता है. इससे राहत के लिए मां लक्ष्मी की अराधना करें. मंदिर जाकर उन्हें कमल का फूल अर्पित करें और घी का दान दें. साथ ही, कांसे के बर्तन मंदिर में दान करने से लाभ होता है. 

शनि दोष के उपाय- शनि दोष होने पर बनते काम भी बिगड़ जाते हैं, पैतृक संपत्ति में हानि का सामना करना पड़ता है. शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए शनि देव की अराधना करें. शनिवार के दिन काले तिल, सरसों का तेल, शनिदेव को दान करें. सुबह पीपल में जल चढ़ाएं और शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाने से लाभ होगा. 

राहु दोष के उपाय- खराब राहु व्यापार में घाटा, शारीरिक और मानसिक समस्याआ पैदा करता है. इसके लिए मां सरस्वती की अराधना करें. साथ ही, राहु मंत्र- ऊं राहु रां राहवे नम: का रोजाना 108 बार जाप करें. साथ ही, तांबे के बर्तन में गेहूं और गुड़ भरकर बहते जल में प्रवाहित करें. 

केतु दोष के उपाय-  केतु की खराब स्थिति व्यक्ति को बुरी संगत में डालती है. धन हानि का सामना करना पड़ता है. वहीं, संतान का भाग्योदय नहीं होता और व्यक्ति को शीरीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसके मुक्ति के लिए पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं. घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ तांबे की कील लगाएं. दूध, दही, चावल, मसूर की दाल आदि का दान करें. 

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts :-